Amit Shah Jammu Visit : पहाड़ों में छिपे आतंकियों का खात्मा जरूरी : गृह मंत्री

0
182
Amit Shah Jammu Visit : पहाड़ों में छिपे आतंकियों का खात्मा जरूरी : गृह मंत्री
Amit Shah Jammu Visit : पहाड़ों में छिपे आतंकियों का खात्मा जरूरी : गृह मंत्री

देश के गृह मंत्रियों ने आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन तेज करने को कहा

Amit Shah Jammu Visit (आज समाज), जम्मू : गृह मंत्री अमित शाह ने वर्तमान में जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। इसी के चलते शुक्रवार को उन्होंने कठुआ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। हीरानगर सेक्टर पर वे गुरनाम और बोबिया अग्रिम चौकियों पर जाकर दो घंटा जवानों के बीच रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अग्रिम चौकी पर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

इसके बाद उन्होंने लोकभवन में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पहाड़ों में छिपे आतंकियों का खात्मा करने के लिए आॅपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने बोबिया परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही सीमा प्रहरियों के कल्याण के लिए 7 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नवनिर्मित सोलर वाटर हीटर, सोलर पावर प्लांट और अधिकारियों के लिए मेस शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 242 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

आतंकियों के खिलाफ रणनीति को अमली जामा पहनाने पर मंथन

बैठक में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और जम्मू में केंद्रीय गृह सचिव की पिछले दिनों हुई बैठकों में बनी रणनीतियों को अमली जामा पहनाने पर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछली बैठकों में बनी रणनीति के तहत आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन तेज करने को कहा। उन्होंने खास तौर पर जम्मू संभाग के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सक्रिय आतंकियों के खात्मे और आतंकियों के सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियानों और घुसपैठ को रोकने के उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस नीलन प्रभात, बीएसएफ, सीआरपीएफ और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।। अफसरों ने शाह को विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, इंटेलिजेंस इनपुट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदेश की शांति और स्थिरता बनाए रखने के निर्देश दिए

शाह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शांति और स्थिरता में बाधा बनने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। प्रदेश की सामान्य स्थिति बनी रहे इसके लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेना, बीएसएफ, पुलिस, सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस एजेंसयां आपसी समन्वय को मजबूत बनाएं। इनपुट को साझा करने के साथ सतर्कता बनाए रखें।

ये भी पढ़ें : MP Pappu Yadav arrested : 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव गिरफ्तार