सिक्योरिटी के नाम पर आम लोगों को लूट रहे हैं बिजली अधिकारी : भगतराम

0
221
Electricity officers are looting common people in the name of security: Bhagatram

प्रवीण वालिया करनाल:

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भगत राम ने कहा है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी सिक्योरिटी के नाम पर आम लोगों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी दुकानदार आज व्यपार में मंदी की मार के कारण परेशान हैं। वहीं पर बिना नोटिस के उपभोक्ताओं को दो चार गुने बिल भेज दिए हैं। सरकार ने सिक्योरिटी में किसी भी नियम का पालन नहीं किया हैं। जहां एक तरफ सरकार बिजली निगमों को इजारों करोड़ के मुनाफे में बता रही हैं।

उपभोक्ता कर्ज लेकर बिल भरने के लिए मजबूर

वहीं पर सरकार दूसरी तरफ सिक्योरिटी बढा कर मनमाने बिल बसूल रही हैं। इससे लोग दुखी है। सरकार आठ साल पूरे होने के अहंकार में गरीबों की जेब काट रही है कई उपभोक्ता कर्ज लेकर बिल भरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पिछउ़े बर्ग के साथ अन्याय कर रही हैं। पंचायत चुनावों में पिछउ़े बर्ग को केवल आठ प्रतिशत आरक्षण दिया हैं। जब कि 27 प्रतिशत आरक्षण बनता हैं। सरकार ने सौलह प्रतिशत बीसी ए और 11 प्रतिशत बी.सी बी को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पिछड़े बर्ग को आरक्षण का फायदा नहीं दिया जा रहा हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकार पिछउ़े बर्ग के लोगों का बेक लोग पर स्थिति साफ करे।

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली के बिलों के नाम पर जिस तरह से लोगों की जेब काट रही है। उसे बापस ले। अन्यथा आम आदमी पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार अहंकार में डूबी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : बंगा जैन समाज ने मनाया स्वर्ण दीक्षा दिवस

ये भी पढ़ें : सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद करे: सुजान मालड़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE