Assembly elections in 4 state : चुनाव आयोग अप्रैल में करवा सकता है विधानसभा चुनाव

0
144
Assembly elections in 4 state : चुनाव आयोग अप्रैल में करवा सकता है विधानसभा चुनाव
Assembly elections in 4 state : चुनाव आयोग अप्रैल में करवा सकता है विधानसभा चुनाव

जल्द हो सकता है तिथियों का ऐलान, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल के साथ पुडुचेरी में होने हैं चुनाव

Assembly elections in 4 state (आज समाज), नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग यह चुनाव अप्रैल में करवा सकता है। जल्द ही इन राज्यों में होने वाले चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी हो सकता है।

ज्ञात रहे कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुडुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में क्रमश: मई 20, 23, 10 और 7 को पूरे हो रहे हैं। इन राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग के अधिकारियों ने दौरे शुरू कर दिए हैं।

कुल इतनी विधानसभा सीट पर होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार है। बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, असम में भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार चल रही है। इस चुनावी राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं। तमिलनाडु में द्रविड मुनेत्र कड़गम के प्रमुख एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार है। तमिलनाडु में विधानसभा सीटों की संख्या 234 है। वहीं, केरल में वाम दल के नेता पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार है। केरल में 140 विधानसभा सीटे हैं

भाजपा के लिए बंगाल सबसे बड़ी चुनौती

2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में सियासी मुकाबला स्पष्ट होता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में मुख्य टक्कर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस और वाम दल भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है, लेकिन सीधी लड़ाई टीएमसी और भाजपा के बीच ही मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : तकनीक का अंतिम लक्ष्य सभी का कल्याण होना चाहिए : मोदी