Eid-ul-Azha (Bakrid) festival : जिलेभर में धूमधाम से मनाया ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व

0
108
Eid-ul-Azha (Bakrid) festival celebrated with great pomp across the district
नमाज अता करते हुए मुस्लिम समाज के लोग।
  • नमाज अता करके अल्ला से मांगी अमन चैन की दुआ
  • एक दूसरे को गले मिलकर दी बधाई

Eid-ul-Azha (Bakrid) festival(आज समाज नेटवर्क) जींद। जिलेभर में वीरवार को ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने हांसी ब्रांच नहर के निकट जामा मस्जिद ईदगाह में नमाज अता करके अल्ला ताला से बरकत तथा अमन चैन की की दुआ मांगी। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाईयों, चाट पकौड़ी की दुकाने सजाई गई थी। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जम कर खरीददारी की व एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए ईदगाह के निकट पुलिस बल तथा खुफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखी।

ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई

हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह, हजुर मस्जिद नरवाना में इमाम महोमद रफीक के नेतृत्व में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर नमाज अता करने के लिए इस्लाम धर्म के अनुयायी गुरूवार सुबह से ही ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नवाज अता की तथा सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई तथा भाइचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाताला से मांगी। इस मौकेपर उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी तथा सुखद भविष्य की कामना की। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई।

जामा मस्जिद हथो में इमाम मुहम्मद याकिब ने अपने भाषण में हिंदू, मुुस्लिम, सिख समाज को भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया। ईद का त्यौहार हमें भाईचारे का संदेश देता है, जिससे मिल जुल कर रहने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाइयों, चाट पकौड़ी की दुकाने सजाई गई थी। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी की व एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नुर मस्जिद दनौदा कलां में इमाम अब्दुल रज्जाक ने बताया कि यह त्यौहार हजरत इब्राहिम व इस्माइल की याद में मनाया जाता है। यह त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है। इसके बाद नमाज अदा की और सबने आपस में ईद मुबारकबाद दी। देश में तरक्की व अमन चैन के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

यह भी पढ़े:- Eid-ul-Adha passes off peacefully in Ghaziabad : गाजियाबाद में ईद-उल-अज़हा शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद