Stock market closing: तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

0
22
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 152 अंकों की तेजी के साथ 78,581.00 पर बंद हुआ।

Stock market closing 5 August 2026 (आज समाज), मुंबई: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 152 अंकों की तेजी के साथ 78,581.00 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 9 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79055.38 का ऊपरी स्तर और 78,285.74 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इन शेयरों में तेजी

अल्ट्रासेमको, NTPC, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, कोटक बैंक, LT, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट, मारुति, भारती एयरटेल, इटरनल, ट्रेंट और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। अल्ट्रासेमको के शेयरे में सबसे ज्यादा 2.04% का उछाल देखा गया।

इन शेयरों में गिरावट

बजाज फाइनेंस, BEL, टाइटन, सन फार्मा, ICICI बैंक, TCS, ITC, HCLTECH, पावरग्रिड, रिलायंस, HDFC बैंक, और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 1.23% की गिरावट रही।

ब्रॉडर मार्केट का रुख

निफ्टी 100 में 0.10%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.76% की तेजी देखी गई।

कच्चे तेल की कीमतें उछलीं

बुधवार को 5.28 बजे ब्रेंट क्रूड 1.12% उछलकर 80.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

तेजी पर खुला था बाजार

कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 626 अंकों की तेजी के साथ 79,055.97 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 55 अंक उछलकर 24,606.10 पर खुला।