पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में की नई व्यवस्था की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल भी रहे साथ

Punjab News (आज समाज), मोहाली : पंजाब की जनता को एक और सुविधा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में ईजी रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका व उनकी सरकार का एक ही लक्ष्य है और वह है प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना।

इसी के चलते उन्होंने आज प्रदेश में एक नई व्यवस्था का आगाज किया है। जोकि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। राज्य के सीएम भगवंत मान और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस सिस्टम को जनता को समर्पित किया। सरकार का दावा है कि इस सिस्टम से आमजन को रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सिफारिश व दलालों से पीछा छूटेगा।

अब इस तरह करवा पाएंगे रजिस्ट्री

नई व्यवस्था में अब जिले में स्थित तहसीलों में किसी में भी रजिस्ट्री करवा पाएंगे। इसके अलावा घर या अपने आॅफिस में बैठकर आॅनलाइन रजिस्ट्री का विकल्प भी लोगों के पास रहेगा। 15 जुलाई तक इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इसके बाद 15 जुलाई 31 जुलाई तक पूरे पंजाब में फिर से ट्रायल चलेगा। इसके बाद एक जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा।

प्रदेश को भ्रष्टाचार व नशा मुक्त बनाना है

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में दो बुराइयां सबसे ज्यादा हैं इनमें से एक है भ्रष्टाचार और दूसरी है नशा। मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इन दोनों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाए हुए है और आम लोगों से अपील करते हैं कि इन दोनों को खत्म करने के लिए वे सरकार के भागीदार बनते हुए जन आंदोलन बनाए। ताकि जल्द से जल्द इन दोनों से प्रदेश को मुक्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : पंजाब के हर जिले में व्यापारी बोर्ड गठित होंगे