Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप, जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक हिली धरती

0
204
Earthquake
Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप, जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक झटके, 8 लोगों की मौत
  • अफगानिस्तान में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Earthquake, (आज समाज), काबुल/नई दिल्ली: अफगानिस्तान में बीती रात भूकंप आया और इसका केंद्र हिंदूकुश था। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर से हरियाणा, पंजाब व भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण अफगानिस्तान में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें : Earthquake News: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

अफगानिस्तान : मकान ढहने से हुई 8 लोगों की मौत 

भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से निकलकर दूर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। दिल्ली-एनसीआर में कई जगह ऊंची इमारतों में कमरों की सजावट की वस्तुएं हिलने लगीं, जिसके बाद लोग खुली जगहों व पार्कों की ओर दौड़े। सूत्रों के अफगानिस्तान में मकान ढहने से 8 लोगों की मौत हुई। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके के चलते घरों में रखे सोफे, ट्यूब लाइट, दीवारें व पंखे आदि हिलते देखे गए। घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

भय के चलते घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के कारण भारत में अभी तक कहीं से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात को करीब पौने 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों में पंखे व बिजली के झूमर आदि हिलने लगे और कई जगह लोग दहशत में आ गए। भय के चलते वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। पंजाब के लुधियाना, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उधमपुर और पुंछ सहित अन्य कई जगह झटके मसहूस किए गए।