Panchang And Rashifal: गौरी योग के प्रभाव से मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ

0
63
Panchang And Rashifal: गौरी योग के प्रभाव से मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ
Panchang And Rashifal: गौरी योग के प्रभाव से मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ

जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 08 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:52-12:33 मिनट रहेगा। राहुकाल सुबह 08:22-09:39 मिनट तक रहेगा।

सोमवार को कर्क राशि में चंद्रमा के गोचर से गौरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति और सुकून प्राप्त होता है। इसके साथ ही, करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि वालों को विशेष मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है। आज सप्तम प्रमुख केंद्र भाव लक्ष्मी भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात 09 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। रात 2 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश के फलस्वरूप मंगलोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
  • वृष: आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
  • मिथुन: आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
  • कर्क: आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होते जाएंगे। घर-परिवार में महत्वपूर्ण चचार्एं होंगी। आॅफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
  • सिंह: आज का दिन सिंह राशि के जातकों का काफी व्यस्त रखने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में दिन बीत सकता है। इसके साथ ही पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना आपके लिए अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्र्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
  • कन्या: आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। घर-परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
  • तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों की माली हालात आज के दिन काफी मजबूत रहने वाली है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
  • धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
  • मकर: मकर राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। भागीदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को पूरा करने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
  • कुंभ: आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम में परिवर्तन से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
  • मीन: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज फायदेमंद साबित होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें: जानें पौष माह में रोजाना गाय को गुड़ खिलाने के फायदे