पुलिस ने प्रदेश भर में चलाया छापेमारी अभियान, पकड़े गए आरोपियों से नशे की खेप बरामद
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस ने बीते एक मार्च 2025 से पंजाब में विशेष अभियान नशा व नशा तस्करों के खिलाफ चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस की टीमें हर रोज छापेमारी करत हुए नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज रहीं हैं।
पुलिस को अपने इस अभियान में सफलता मिल रही है। इस अभियान को लगातार 409वें दिन भी जारी रखते हुए पुलिस टीमों ने 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 5.4 किलो अफीम, 69 किलो भुक्की, 558 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4.91 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 409 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,829 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया।
गैंगस्टरों से जुड़े 566 ठिकानों पर की छापेमारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 84वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 566 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वारपंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। 84वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियार बरामद करने के बाद 311 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,154 हो गई है। इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जिनके पास से छह हथियार भी बरामद हुए हैं, जबकि 126 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।


