पंजाब पुलिस का राज्य व्यापी अभियान रहा जारी, दिनभर में कुल 351 जगह की छापेमारी
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में जारी नशों के विरुद्ध युद्ध के 302वें दिन पंजाब पुलिस ने 351 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 81 एफआईआर दर्ज कर 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 302 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,203 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.4 किलो गांजा, 21 किलो भुक्की, 557 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 16,910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।
120 से अधिक पुलिस टीमों ने लिया हिस्सा
इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 351 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 348 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए त्रि-आयामी रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इस रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राजी किया है।
बीते रोज इतने नशा तस्कर काबू किए
पंजाब पुलिस ने बीते रोज 391 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 103 एफआईआर दर्ज कर 148 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 301 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,029 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 3,414 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1.57 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।इस अभियान के दौरान 77 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 391 छापेमारियां कीं।


