Chandigarh Crime News : हेरोइन व नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर काबू

0
241
Chandigarh Crime News : हेरोइन व नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : हेरोइन व नशीली गोलियों सहित नशा तस्कर काबू

पुलिस ने प्रदेशभर में की छापेमारी कार्रवाई, 110 नशा तस्कर पकड़े, ड्रग मनी भी की जब्त

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा व नशा तस्करों से मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत हर रोज पुलिस टीमें योजना बनाकर प्रदेश में छापेमारी अभियान चलाती हैं और भारी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे धकेलती हैं। इस दौरान पकड़े गए नशा तस्करों से नशे की खेप भी बरामद की जाती है।

इसी अभियान को जारी रखते हुए 431वें दिन 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 2321 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 30,088 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही 431 दिनों में कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 62,802 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने 586 जगह की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 106वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 586 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अब तक 27 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

106वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 308 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,037 हो गई है। इसके अलावा 57 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 21 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 13 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं तथा अपराध से जुड़ी सूचनाएं दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : मेरा रोम-रोम परमात्मा का ऋणी : मान