Chandigarh Crime News : 2.7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

0
208
Chandigarh Crime News : 2.7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 2.7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

पुलिस ने प्रदेश भर में कुल 228 जगह की छापेमारी, 68 नशा तस्कर चढ़े हत्थे

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : युद्ध नशों विरुद्ध को लगातार 318वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को 228 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 50 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 318 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,312 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 977 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 32,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

80 टीमों ने की प्रदेश भर में छापेमारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। इस आॅपरेशन के दौरान 45 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 80 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 228 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 226 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

बीते दिन इतने तस्कर पकड़े गए

युद्ध नशों विरुद्ध के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने बीते रोज 272 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 49 एफआईआर दर्ज कर 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 317 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,191 हो गई। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई ।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : चीमा