Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चलाए जा रहे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

0
141
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चलाए जा रहे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चलाए जा रहे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस ने 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 21 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित दो आरोपी दबोचे

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर पुलिस की सख्ती से तीन दिन में तीन ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार तस्करी कर रहे थे। यह आरोपी ड्रोन के माध्यम से नशे व हथियारों की खेप सीमा पार से मंगवाते थे और उसके बाद प्रदेश में अलग-अलग जगह सप्लाई करते थे । ताजा मामले में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नारको-तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 21,800 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पदार्फाश किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साहिबप्रीत सिंह उर्फ साहिब (19), निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला और वर्तमान पता छेहरटा, अमृतसर तथा गगनदीप सिंह उर्फ गगन (26) निवासी गुरु नानकपुरा, कोट खालसा, अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों मुलजिम आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा लूटपाट से संबंधित मामले दर्ज हैं।

इस तरह से चला रहे थे गिरोह

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम वर्चुअल नंबरों के माध्यम से दुबई स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजना सुनिश्चित करता था और पिकअप स्थानों तथा सप्लाई चेन के बारे में निर्देश देता था। उन्होंने बताया कि दुबई स्थित हैंडलर नशीले पदार्थों के कई नेटवर्क चला रहा है और 43 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से संबंधित एक बड़े एनडीपीएस केस से भी जुड़ा हुआ है। डीजीपी ने बताया कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

इस आॅपरेशन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, कमिश्नर आॅफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष और विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने एक सुनियोजित आॅपरेशन चलाया और दोनों संदिग्धों को 7.6 किलोग्राम हेरोइन तथा ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया। सीपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि दुबई स्थित हैंडलर नशीले पदार्थों के कई नेटवर्क चला रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे नेटवर्क का पदार्फाश करने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 9 करोड़ जीएसटी घोटाले में लुधियाना का कारोबारी गिरफ्तार