Chandigarh Crime News : हेरोइन की खेप सहित नशा तस्कर काबू

0
256
Chandigarh Crime News : हेरोइन की खेप सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : हेरोइन की खेप सहित नशा तस्कर काबू

पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 992 ग्राम हेरोइन, 2564 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा व नशा तस्करों से मुक्त करने का अभियान प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के 419वें दिन 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 992 ग्राम हेरोइन, 2564 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 23,150 रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही सिर्फ 418 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,596 हो गई है। नशा छुड़ाओ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया।

गैंगस्टरों से संबंधित 602 ठिकानों पर की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 94वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 602 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वारपंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। 94वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 288 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,680 हो गई है। इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 92 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी साझा कर सकते हैं।