Chandigarh Crime News : 5.9 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

0
95
Chandigarh Crime News : 5.9 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 5.9 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

प्रदेश में दिनभर चला युद्ध नशे विरुद्ध अभियान, 92 नशा तस्कर

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को नशा व नशा तस्करों से पूरी तरह से मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इसी अभियान को जारी रखते हुए 438वें दिन 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.9 किलोग्राम हेरोइन, 273 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5315 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही केवल 438 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,869 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।

552 जगहों पर की छापेमारी

गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरू किए गए निर्णायक गैंगस्टरों ते वार अभियान के 113वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

268 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

113वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 268 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,819 हो गई है। इसके अलावा 102 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 21 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : भारत-भूटान सीमा से तीन बदमाश काबू