प्रदेश भर में पुलिस ने चलाया युद्ध नशे विरुद्ध अभियान, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने नशे की खेप की बरामद
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश पुलिस ने सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर विशेष अभियान एक मार्च 2025 से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस ने बीते 404 दिन में बहुत ज्यादा सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करों ने न केवल सप्लाई चेन तोड़ी है बल्कि बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भी भेजा है।
अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 404वें दिन 129 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 40,507 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 27,299 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 404 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,952 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।
गैंगस्टरों पर भी की जा रही कार्रवाई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 79वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 567 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
252 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
79वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार बरामद करने के बाद 252 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,894 हो गई है।इसके अलावा 80 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 72 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में सूचना दे सकते हैं, साथ ही अपराध और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : गुरदासपुर में बीकेआई के 2 आतंकी गिरफ्तार


