युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के 443वें दिन 102 नशा तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें हर रोज योजना के आधार पर पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान चलाती हैं। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में नशा तस्करों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनसे नशीले पदार्थ बरामद किए जा रहे हैं।
अभियान के 443वें दिन प्रदेश पुलिस ने 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 242 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 5900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। सिर्फ 443 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 64,600 तक पहुंच गई है, जो पंजाब पुलिस की लगातार और व्यापक कार्रवाई को दर्शाती है। नशा मुक्ति और पुनर्वास की दिशा में भी कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस ने आज छह व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पुन: समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान भी जारी
पंजाब को गैंगस्टर और नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पंजाब पुलिस ने आज ह्यगैंगस्टरों ते वारह्ण अभियान के 118वें दिन राज्यभर में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 519 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार अभियान 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
271 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 271 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से तीन हथियार भी बरामद किए गए। इसके साथ ही अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 30,250 हो गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा 85 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 26 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। अभियान के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार, चार की मौत


