India-China Border Dispute: पेंटागन की रिपोर्ट पर ड्रैगन का पलटवार, कहा-सीमा का मुद्दा चीन-भारत के बीच का मामला

0
298
India-China Border Dispute: पेंटागन की रिपोर्ट पर ड्रैगन का पलटवार, कहा-सीमा का मुद्दा चीन-भारत के बीच का मामला
India-China Border Dispute: पेंटागन की रिपोर्ट पर ड्रैगन का पलटवार, कहा-सीमा का मुद्दा चीन-भारत के बीच का मामला

अमेरिका रक्षा विभाग की हालिया वार्षिक रिपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई
India-China Border Dispute, (आज समाज), नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीमा का मुद्दा चीन-भारत के बीच का मामला है। चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर चीन-भारत संबंधों में सुधार को रोकने की कोशिश में अपनी रक्षा नीति को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान एक प्रेस ब्रीफिंग में इस सवाल का जवाब दे रहे थे, क्या चीन विवादित सीमा क्षेत्रों को लेकर भारत के साथ हाल ही में कम हुए तनाव का फायदा उठाकर अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को गहरा होने से रोक सकता है।

अमेरिका के बयान का किया विरोध

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक लंबे समय के नजरिए से देखता है और उन्होंने आगे कहा कि सीमा मुद्दा चीन और भारत के बीच का मामला है। चीन ने अमेरिका को स्पष्ट किया कि हम किसी भी देश द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी फैसला सुनाने का विरोध करते हैं।

अमेरिका ने क्या कहा था

गौरतलब है कि अमेरिका रक्षा विभाग की हालिया वार्षिक रिपोर्ट पर चीन-भारत के संबंधों का उल्लेख किए जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है। दरअसल, इस रिपोर्ट में कहा गया कि चीन संभवत: के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है।

पेंटागन ने मंगलवार को एक रिपोर्च में कहा कि चीन शायद कम हुए तनाव का फायदा उठाना चाहता है। ताकि द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर किया जा सके और अमेरिका-भारत संबंधों को गहरा होने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए जुटाए 3,811 करोड़, भाजपा को सबसे अधिक 3,112 करोड़ चंदा मिला