साढ़ेसाती से भी मिलेगी राहत
Shani Dosh, (आज समाज), नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है और साढ़ेसाती से भी राहत मिलती है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा गया है। इसलिए अगर शनि देव की कृपा से जीवन में बनी रहे तो कभी किसी काम में बाधा नहीं आती है।
तभी शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, ताकि आपके ऊपर न्याय के देवता की कृपा दृष्टि बनी रहे।
काले तिल
शनिवार के दिन काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे शनि देव तो प्रसन्न होते ही हैं। साथ ही जातक को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। इसी के साथ शनिवार के दिन सरसों का तेल का दान करना भी बहुत ही उत्तम माना गया है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
अनाज
अगर आप शनिवार के दिन गरीबों में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना या फिर काली उड़द जैसे अनाज का दान करते हैं, तो इसे ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
लोहे के बर्तन
शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों के बीच लोहे के बर्तनों का दान करना भी काफी अच्छा माना गया है। इससे जातक को शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। इसी के साथ आप शनिवार के दिन लौंग और गुड़ आदि का भी दान कर शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
छाया दान
शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल को दान कर दें। यह शनि दोष से मुक्ति दिलाता है।
पीपल के वृक्ष में दान
शनिवार शाम को पीपल के वृक्ष में तेल का दीपक जलाएं।
जरूरतमंदों को भोजन
जरूरतमंदों को भोजन कराना भी पुण्यदायी माना जाता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति और शनि की कृपा पाने के लिए काले कपड़ों का दान करें।
ध्यान रखें ये बातें
शनिवार के दिन कुछ काम वर्जित माने गए हैं, जिसके अनुसार आपको इस दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की भी मनाही है जैसे – नमक, लोहे से बनी चीजें, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द, झाड़ू, तेल और लकड़ी से बनी चीजें आदि। ध्यान रखें कि शनिवार को दान की गई इन चीजों को खुद ग्रहण ना करें।
ये भी पढ़ें : शनिचरी अमावस्या आज, स्नान दान और पूजापाठ करने से पितर होते है प्रसन्न
ये भी पढ़ें : आज का पंचांग, चंद्रमा सिंह राशि में करेंगे संचरण, इन राशियों का बदलेगा भाग्य