जीवन में आएंगी सुख-समृद्धि
Sharad Purnima Daan, (आज समाज), नई दिल्ली: आज शरद पूर्णिमा का पर्व है। शरद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। पवित्र नदियों में स्रान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं दान करने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन किए गए दान से आपको माता लक्ष्मी और चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं शरद पूर्णिमा के दिन आपको किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

दीपदान करना बेहद शुभ

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी मंदिर में दीपक जलाकर आ सकते हैं या फिर किसी पवित्र नदी या सरोवर में दीपक जलाकर प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अन्न का दान करने से भरे रहेंगे आपके भंडार

इस दिन चावल, गेहूं आदि का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चावल का दान करने से जहां चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करते हैं वहीं गेहूं का दान करने से सूर्य का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इस दिन किए गए अन्न के दान से आपका अन्न का भंडार भी हमेशा भरा रहता है।

वस्त्र दान करने से मिलता है आत्मिक संतोष

शरद पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में इस दिन वस्त्रों का दान कर सकते हैं। वस्त्रों का दान करना आपको आत्मिक संतोष दिलाता है।

शरद पूर्णिमा पर खीर का दान करना शुभ

शरद पूर्णिमा के दिन खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने से और फिर उसको ग्रहण करने से आरोग्य की आपको प्राप्त होती है। वहीं इस दिन अगर आप खीर का दान भी करें तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपको प्राप्त होती है। खीर का दान करने से आपके धन का भंडार कभी खाली नहीं होता।

गुड़ का दान करने से बदलेंगी आर्थिक स्थिति

अगर आप शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुड़ का दान करते हैं तो आपके रिश्तों में भी मिठास आती है। गुड़ का दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव आते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें खीर रखने का सही समय