दूर होगी घर की दरिद्रता
Mokshada Ekadashi Daan, (आज समाज), नई दिल्ली: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए मोक्षदा एकादशी का दिन बेहद पावन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विभन्न पूजा नियमों का पालन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस व्रत को रखते हैं, उनके सभी पापों का नाश होता है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी 01 दिसंबर यानी की आज मनाई जा रही है। इस दिन श्री हरि को कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। इससे मनचाहा आशीर्वाद मिलता है। आइए उन खास चीजों के बारे में जानते हैं।

मोक्षदा एकादशी पर करें ये शुभ काम

  • मेष राशि के लोगों को मोक्षदा एकादशी पर गुड़ या गेंहू का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर सफेद मिठाई का दान करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ तिथि पर कामधेनु गाय की प्रतिमा दान करनी चाहिए।
  • कर्क राशि के जातकों को मोक्षदा एकादशी पर श्री हरि को पीले फल चढ़ाने चाहिए।
  • सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
  • कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर अन्न का दान करना चाहिए।
  • तुला राशि के लोगों को विष्णु जी के नाम पर धन का दान करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर केसर की खीर या गुड़ श्री हरि को अर्पित करना चाहिए।
  • धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर हल्दी का दान करना चाहिए।
  • मकर राशि के लोगों को मोक्षदा एकादशी पर काले तिल का दान करना चाहिए।
  • कुंभ राशि के जातकों को इस शुभ तिथि पर विष्णु जी को शमी पत्र अर्पित करना चाहिए।
  • मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गोपी चंदन व पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त