दान करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव हो जाता है समाप्त
Soory Grahan Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी 21 सितंबर को होगा। ये दिलचस्प खगोलीय घटना भारत में नहीं देखा जा सकेगी। लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रहण है, तो इसका प्रभाव भी जरूर होगा। इसलिए मोक्ष के बाद इन चीजों को दान कर अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन जो भी जातक राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करता हैं उस पर से ग्रहण का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही कई संकटों का निवारण भी हो जाता है।

किस राशि के जातक को क्या दन करना चाहिए

  • मेष राशि: मेष राशि के स्वामी ग्रहों के मंगल हैं और उनके देवता हनुमान जी हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने या इससे बचने के लिए जातकों को गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल आदि लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस तरह अगर जातक सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो इस दिन सफेद चीजों का दान करें. जैसे- दही, दूध, सफेद कपड़े, शक्कर आदि। इस तरह के दान से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगी।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और देवता गणेश जी हैं। ऐसे में इस राशि के जातक अगर सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद गाय को हरे चारे का भोग अर्पित करें तो लाभ ही लाभ होगा। इसके साथ ही हरी मूंग दाल, हरे कपड़े से लेकर जरूरतमंदों में हरी सब्जियों का दान करना भी शुभ फलदायी होगा।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और देवता महादेव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जैसे दूध, दही, चीनी या फिर सफेद कपड़े या मोती आदि का दान करना शुभ होगा। इससे मानसिक रूप से जातकों को शांति मिलेगी।
  • सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्य हैं ऐसे में सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद अगर जातक गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन के साथ ही लाल या नारंगी कपड़ों का जरूरतमंदों में दान करें तो इसके अति शुभ प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के जातक अगर हरी मूंग दाल या कांसे के बर्तन का दान जरूरतमंदों में करें तो इसके अनेक लाभ प्राप्त होंगे। हरी सब्जियां, हरे कपड़े आदि का दान करना भी ग्रहण के प्रभावों को कम करेंगा।
  • तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातक अगर सफेद या तोड़ी महंगी चीजों का दान करें तो ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जैसे- खीर, दही, शक्कर और दूध। सफेद कपड़ों का दान करना भी लाभकारी होगा।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी मंगल ग्रह ही है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण के बाद अगर जातक जरूरतमंदों में मसूर दाल, गुड़ के साथ ही लाल कपड़े, फल आदि का दान करें तो इसके अति शुभ फल प्राप्त होंगे।
  • धनु राशि: धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक सूर्य ग्रहण के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें तो इसका विशेष लाभ हो सकता है। जैसे- पीले फल, चना दाल का दान करें. पीले कपड़े, बेसन, हल्दी जैसी पीली चीजों जरूरतमंदों को दें।
  • मकर राशि: इस राशि के स्वामी न्याय के देवता व कर्मफलदाता शनिदेव हैं। अगर सूर्य ग्रहण के समय शनि ग्रह से जुड़ी चीजों का दान जरूरतमंदों में करें तो जातक कई परेशानियों को अपने जीवन से दूर कर सकते हैं। काला छाता, कंघा का दान शुभ होगा। सरसों का तेल, तिल, लोहे के बर्तन का दान करना अति शुभ होगा।
  • कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव ही हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के बाद जातकों को शनि देव से जड़ु वस्तुओं का जान करना चाहिए। सरसों का तेल, तिल, लोहे का सामान आदि का दिन अति शुभ होता है।
  • मीन राशि: मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस राशि के जातक अगर सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद पीले फल से लेकर पीले कपड़े, चना दाल आदि का दान करें तो ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : जानें पितृपक्ष में कितने पिंडदान करने चाहिए