मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम
Shukrawar Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि जिस भी साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, उसे जीवन में दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पके पात्र बनना चाहते हैं, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं
रोजाना, विशेषकर शुक्रवार की शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही शुक्रवाक के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में उन्हें कमल का फूल, नारियल, और सफेद मिठाई भी अर्पित करें। ऐसा करने से साधक को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
गरीबों व जरूरतमंद लोगों को दान करें ये चीजें
शुक्रवार के दिन आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए गरीबों व जरूरतमंद लोगों को धन, भोजन व सफेद वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन पर सफेद मिठाई, दूध, चावल आदि का दान करना भी शुभ माना गया। इससे साधक को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
करें इन मंत्रों का जप
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
- ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
श्री लक्ष्मी बीज मंत्र
- ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:।।
लक्ष्मी प्रार्थना मंत्र
- नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।
या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
- ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
रखें इन बातों का ध्यान
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी केवल उसी स्थान पर वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर की साफ-सफाई का पूरी तरह से ध्यान रखें। खासकर मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर सफाई और पवित्रता का ध्यान जरूर रखना चाहिए।