व्यापार करने वाले लोगों के लिए विशेष फलदाई होता बुधवार का दिन
Budhavaar Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बुधवार का दिन खासतौर पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए बहुत फलदाई साबित हो सकता है। हालांकि, इन उपायों को करने से नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने से कामयाबी मिलती है और सभी तरह की बढ़ाएं दूर हो जाती हैं।

करियर भी पटरी पर आने लगता है। नौकरी में संघर्ष करना पड़ रहा है या बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। काफी मेहनत करने के बाद भी यदि कोई खास लाभ नहीं हो रहा है, तो बुधवार के दिन कुछ उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा

  • करियर सेट नहीं हो पा रहा है या बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है, तो बुधवार के दिन गणेश जी के चरणों में दूर्वा के साथ शमी के पत्ते अर्पित करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है। गणेश जी को बुधवार के दिन मोदक का भोग लगाएं।
  • भगवान गणेश को हरा रंग बहुत प्रिय है। इसलिए हरे रंग की चीजों का दान करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करने से करियर में लाभ मिलेगा। गाय को हरा चारा डालने से भी लाभ मिलता है।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा बेटी या बहन को उपहार देने से करियर में उन्नति होती है।

इन मंत्रों का करें जाप

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकायेर्षु सर्वदा ॥

2. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

3. त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।