माता लक्ष्मी को माना गया है धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी
Shukrawar Maa Lakshmi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना गया है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन पूजा और व्रत के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं।
इस दिन विशेष रूप से पूजा करने और सुबह कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। माता लक्ष्मी को कई चीजें प्रिय हैं। अगर ये चीजें उनको अर्पित की जाएं तो माता बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों की तिजोरी भर देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को किन-किन उपायों से प्रसन्न किया जा सकता है।
- व्रत रखना चाहिए: हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी का व्रत रखने का विधान हिंदू धर्म शास्त्रों में किया गया है। शुक्रवार के दिन माता का व्रत अवश्य रखना चाहिए। व्रत रखने से पहले सुबह उठकर स्नान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इस दिन जो भी व्रत रखकर सुबह और शाम को विधि पूर्वक माता की पूजा करता है, उसकी तिजोरी मां धन-दौलत से भर देती हैं।
- श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने के साथ ही सुबह और शाम को श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे घर पर माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे धन की कभी कमी नहीं होती है।
- सफेद चीजों का दान करना चाहिए: शुक्रवार के दिन सफेद चीजों के दान का विशेष महत्व माना गया है। शुक्रवार के दिन सुबह सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
- तुलसी की पूजा करनी चाहिए: हिंंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी तुलसी में वाास करती हैं। ऐसे में शुक्रवार की सुबह तुलसी की पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए। शाम को भी दीपक जलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को, करें ये उपाय


