घर में 24 घंटे होने वाली किच-किच हो जाएगी बंद
Anant Chaturdashi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी कहा जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस बार अनन्त चतुर्दशी 6 सितंबर यानी की आज मनाई जाएगी। अनन्त चतुर्दशी पर कुछ उपाय करके आप एक सुखी जीवन बिता व्यतीत कर सकते है। कई बार घरों में नकारात्मकता इतनी अधिक बढ़ जाती है कि यहां रहना मुश्किल लगने लगता है लेकिन अनंत चतुर्दशी पर कुछ उपायों से आप इससे मुक्ति पा सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना

अनंत चतुर्दशी पर एक कलश में 14 लौंग और एक कपूर डालें, फिर उन्हें जलाएं। इस कलश को घर से दूर किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नकारात्मकता दूर होगी।

घर में प्रेम और सुख-समृद्धि के लिए

भगवान विष्णु को 14 जायफल अर्पित करें और उनका मंत्र जाप करें। व्रत का पारण करने के बाद इन जायफलों को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इससे घर में प्रेम बढ़ेगा और कलह-कलेश कम होंगे।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना

धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें और सत्यनारायण कथा का आयोजन करें। कथा के बाद जरूरतमंदों को धन का दान करें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

स्वास्थ्य लाभ के लिए

यदि परिवार का कोई सदस्य किसी लंबी बीमारी से ग्रस्त है, तो अनंत चतुर्दशी के दिन एक अनार को बीमार व्यक्ति के सिर से 14 बार वार कर लें और फिर उसे गाय को खिला दें। इससे स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।

आत्मविश्वास में वृद्धि और बुरी शक्ति से बचाव

  • कलाई पर 14 गांठों वाला रेशमी अनंत सूत्र बांधें। यह धागा बुरी शक्तियों से बचाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

घर में सकारात्मकता के लिए

घर के मुख्य द्वार, पूर्व दिशा या रसोई में घी का पंचमुखी दीपक जलाएं या कलावे की बत्ती वाला दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अनंत आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

घी का पंचमुखी दीया जरूर जलाएं

अनंत चतुर्दशी का दिन खासतौर पर भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा के लिए होता है। ऐसे में आप इस दिन किसी भी स्थान पर घी का पंचमुखी दीया जरूर जलाएं। ध्यान रहे इसे आप मुख्य द्वारा, पूर्व दिशा या रसोई में से किसी स्थान पर रखें। साथ ही श्री हरि के सामने कलावे की बत्ती का दीया जलाएं, ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे।

नमक का सेवन नहीं करना चाहिए

अनंत चतुर्दशी के व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है। मान्यता है कि इसके बुरे परिणाम 14 साल तक भुगतने पड़ते हैं। घर की बरतत चली जाती है। अनंत चतुर्दशी पर आलू साबुदाना, फल, मिठाई, साबूदाना, मखाने की खीर, शकरकंद और कुट्टू के आटा के पकवान खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : विधि-विधान से करें गणपति विसर्जन

ये भी पढ़ें : अनंत चतुर्दशी आज, भगवान विष्णु के अनंत रूपों की करें पूजा