Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

0
46
Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली
Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे शिवकुमार
Karnataka CM, (आज समाज), बेंगलुरु: डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम बन गए है। आज बेंगलुरु के लोक भवन में शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवकुमार सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। 1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े आॅपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी मैनेज कर लेते हैं।

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र मंत्रिमंडल में शामिल

उनके अलावा जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। शिवकुमार के साथ 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

डीके के पास 1400 करोड़ की संपत्ति, 50 दिन रहे तिहाड़ में, आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई कर रही जांच

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। उनके पास 1413 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी हैं। डीके पर 19 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ईडी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस में जांच कर रही है। 2017 में आयकर विभाग के छापे में इनके घर 8.5 करोड़ रुपए मिले थे। इसी केस में वह 2019 में गिरफ्तार हुए। उन्हें 50 दिन तिहाड़ में बिताने पड़े थे। सीबीआई आय से ज्यादा संपत्ति के एक मामले में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीएमसी दोफाड़, 58 एमएलए ने बनाया अलग गुट