- तीन गाडिय़ों पर 119 कर्मचारी रहेंगे अलर्ट पर
- नागरिक अस्पताल में चिकित्सक इमरजेंसी सेवाओं में रहेेंगे तैनात
Jind News(आज समाज) जींद। दीपावली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य व दमकल विभाग पूरी तरह से अल्र्ट है। दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई हंै ताकि अगर कोई आग लगने की घटना होती है तो उस पर समय रहते काबू पाया जा सके। वहीं दीपावली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है।
नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी पर चिकित्सकों की डयूटी
स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी भी चिकित्सक को हेड क्र्वाटर छोडऩे जाने की अनुमति नही है। सभी चिकित्सक अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थाओं के आसपास रहेंगे। सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी मौजूद रहेंगे। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल में बुलाया जा सकता है। दीपावली के दिन चिकित्सक तीन शिफ्टों में इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी पर चिकित्सकों की डयूटी लगा दी गई है व स्वास्थ्य स्टाफ को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बर्निंग केसों के लिए अलग से सर्जिकल वार्ड बना दिया गया है और दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
फायरकर्मी 12-12 घंटे की दे रहे डयूटी
त्योहारी सीजन के चलते दमकल विभाग के कर्मचारी अब 12-12 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। दीवाली त्योहार के साथ-साथ फसल अवशेष में आग लगाए जाने वाली घटनाओं पर रोक लगाना भी दमकल विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। जिले में दमकल विभाग के पास 13 गाडिय़ों पर 119 कर्मचारी हैं। इसके आलवा छह बाइक भी हैं, जिसमें से एक जींद, एक जुलाना, दो नरवाना, एक उचाना व एक सफीदों में तैनात है। वहीं 13 गाडिय़ों में से दो सफीदों, एक जुलाना, दो उचाना, एक अनाज मंडी जींद, एक गाड़ी अनाज मंडी नरवाना, दो नेहरु पार्क नरवाना में तैनात है। जबकि एक गाड़ी पर आठ घंटे की ड्यूटी में छह कर्मचारियों की जरूरत है।
बाजार की तंग गलियों में बड़ी गाडिय़ों का जाना मुश्किल
विभाग द्वारा छह गाडिय़ों की डिमांड मुख्यालय भी भेजी हुई है। त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है। बाजार की तंग गलियों में बड़ी गाडिय़ों का जाना मुश्किल होता है। जिले की 13 लाख से ज्यादा की आबादी दमकल विभाग की 13 गाडिय़ों और छइ बाइक के भरोसे है। आबादी के हिसाब से जिले में 40 से अधिक गाडिय़ों की जरूरत है। आठ घंटे की शिफ्ट में एक गाड़ी पर छह कर्मचारियों की जरूरत होती है। दिन के 24 घंटों की तीन शिफ्टों में एक गाड़ी पर 18 कर्मचारियों की जरूरत है।
इस प्रकार 13 गाडिय़ों पर 234 कर्मचारियों की जरूरत है जबकि अभी केवल 119 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। दमकल विभाग के लीड फायरमैन विजय कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। दीवाली पर्व पर पटाखों को नहीं जलाएं। आग से होने वाले हादसों से स्वयं को सुरक्षित रखें।
अगर कोई आग लगने की घटना होती है तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दें ताकि मौके पर जाकर आग पर काबू पाया जा सके और कोई अप्रिय घटना नहीं हो। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ बढऩे लगी है। सोमवार 20 अक्टूबर को बड़ी दीवाली है। इसके बाद 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 22 अक्टूबर को भैया दूज व फिर छठ पूजा का त्योहार है। ऐसे में महिलाएं बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रही हैं।
यह भी पढे : Jind News : पुलिस ने मारे छापे, दो दुकानों से 184 किलो बम व पटाखे बरामद