HPV Vaccination Campaign : एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

0
282
Directives Issued to Accelerate HPV Vaccination Drive; Emphasis Placed on Raising Awareness

HPV Vaccination Campaign(आज समाज नेटवर्क)करनाल।जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में ब्लॉकवार टीकाकरण प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. रईया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसी महिला प्राचार्यों की सूची उपलब्ध कराएं, जो 14-15 वर्ष की छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सकें।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पर फोकस

अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल कर गांवों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाएं। पीएचसी स्तर पर तैनात डॉक्टरों को भी निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में टीकाकरण की प्रगति कम है, वहां आशा वर्करों के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों और छात्राओं से संवाद करें और भ्रांतियां दूर करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं। सरकार का उद्देश्य लड़कियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

लक्ष्य और उपलब्धि

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक करीब 3600 लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि लक्ष्य 12,938 का निर्धारित किया गया है।सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार की नकारात्मक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।बैठक में उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, बीईओ और बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ अभियान को गति देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े : Massive Fire at Refined Oil Factory : करनाल की रिफाइंड तेल फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान