Digital Payments के मामले में मिसाल पेश, दुनिया में टॉप पर पहुंचा भारत

0
360
Digital Payments

Aaj Samaj (आज समाज), Digital Payments, नई दिल्ली: भारत ने डिजिटल यानी यूपीआई से लेनदेन के मामले में मिसाल पेश की है। पूरी दुनिया में देश यूपीआई से पेमेंट के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गया है। देश के डिजिटल पेमेंट में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2022 के डेटा के अनुसार 2021 की तुलना में इस मामले में भारत सबसे आगे रहा है। देश का का डिजिटल ट्रांजेक्शन 89.5 मिलियन रहा है।

  • भारत के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील
  • भारत का ग्राफ बढ़ा, चीन का गिरा

ब्राजील का डिजिटल ट्रांजेक्शन 29.2 मिलियन

भारत के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है। इस देश का डिजिटल ट्रांजेक्शन 29.2 मिलियन रहा है। इसके बाद तीसरे नंबर पर चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया आठ मिलियन के साथ पांचवें नंबर पर है। ये देश कभी डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत से आगे होते थे। अगर अब इन चारों देशों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो भी भारत काफी आगे है। गौरतलब है कि चीन डिजिटल पेमेंट के मामले में कभी नंबर वन पर था।

2010 में चीन था नंबर वन पर

2010 में चीन का डिजिटल ट्रांजेक्शन सभी देशों से ज्यादा 1119 मिलियन था। तब 370 मिलियन के डिजिटल ट्रांजेक्शन के साथ भारत दूसरे नंबर पर। तीसरे नंबर पर उस समय अमेरिका था, जिसका डिजिटल ट्रांजेक्शन 153 मिलियन था।

2010 के बाद आई तेजी, 2014 में बड़ा उछाल

डिजिटल पेमेंट में भारत में वर्ष 2010 के बाद से तेजी आई है। 2014 के बाद इसमें और ज्यादा उछाल देखने को मिला। देश का डिजिटल पेमेंट का ग्राफ साल 2023 आने के साथ तूफानी तेजी के साथ बढ़ रहा है, जबकि दूसरी ओर डिजिटल पेमेंट के मामले में चीन का ग्राफ गिरा है। भारत इस समय 89.5 मिलियन के स्तर को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें :  

 

SHARE