आज हरियाणा के रास्ते यूपी में प्रवेश करेंगी धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा
Sanatan Ekta Padyatra, (आज समाज), पलवल: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन है। आज होडल स्थित अनाज मंडी से यात्रा सुबह 8 बजे शुरू हुई। यहां धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें सड़क पर लेटाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने फिर से यात्रा शुरू कर दी। उनके समर्थक ख्याल रखे हुए हैं। दोपहर बाद यात्रा उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। पिछले 5 दिन से सनातन एकता पदयात्रा हरियाणा में है। 8 नवंबर को यात्रा ने हरियाणा में प्रवेश किया था। आज हरियाणा में 8 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा बॉर्डर को क्रॉस कर यूपी में पहुंच जाएगी।

यात्रा 16 नवंबर को बाँके बिहारी मंदिर, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगी। वहीं इससे पहले बुधवार को भी यात्रा के 5वें दिन धीरेंद्र शास्त्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें 100 डिग्री बुखार था। वे सड़क पर ही लेट गए थे। डॉक्टरों ने उनका वहीं पर इलाज किया और उन्हें 2 दिन आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा जारी रखी।

महा हिन्दू सम्मेलन 16 को वृंदावन में

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज की यात्रा शहीद हेमराज के नाम पर है। शहीदों को केवल मंच तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा का कलंक मिटाने के लिए 16 नवंबर को महा हिन्दू सम्मेलन 4 धाम वृंदावन में होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

मौलवियों को संदेश, बच्चों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाओ

दूसरों को काफिर कहने वालों के अंदर मजहबी सोच है। मौलवियों को हमारा संदेश है कि बच्चों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाओ। मदरसे की तालीम आतंकवादी वाली है। उन्हें कट्टरपंथी वाली सोच का नहीं होना चाहिए। नहीं तो आपकी कौम को देश में रहने में खतरा होगा।

हिंदुओं को डराना चाहते थे आतंकवादी

मुसलमान अपने बच्चों को डॉ. कलाम बनाएं, न कि डॉ. मुल्ला, जो आतंकवाद में पकड़े गए। दिल्ली में किया गया हमला आतंकवादी था। उन्होंने हमारी यात्रा को भी टारगेट करने की कोशिश की थी। वे हिंदुओं को डराना चाहते थे, ताकि हिंदू यात्रा से अलग हो जाएं।

हिंदू एक नहीं हुआ तो हर गली-मोहल्ले में बम फूटेंगे

हिंदू एक नहीं हुआ तो हर गली-मोहल्ले में बम फूटेंगे। 16 नवंबर को 3.0 यात्रा की घोषणा करेंगे। मेरी तबीयत से ज्यादा हिंदुओं की तबीयत खराब है। जान चली जाए, लेकिन यात्रा बंद नहीं होगी। हमारी जान, मन, हेल्थ सब हिंदुत्व के लिए कुर्बान है।

मुस्लिम सरपंच ने किया स्वागत

इससे पहले बुधवार को मुस्लिम सरपंच ने यात्रा का स्वागत किया था। यहां शास्त्री ने उन्हें कहा कि तुम्हारी कौम पर हर बार सवाल उठता है। आप अपने युवाओं को समझाइए। अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाइए।

ये भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी को गल्फ देशों से होती है फंडिंग