मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का कर रही है दुरुपयोग : कुलदीप शर्मा

0
144
Dharna demonstration outside LIC office
Dharna demonstration outside LIC office

इशिका ठाकुर, करनाल,10 मार्च:
करनाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया और अडाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठन करने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार,और अडाणी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मंच संचालन जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह ने किया।

मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश विशेष रूप से चिंतित है: कांग्रेस नेता

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुलदीप शर्मा व करनाल प्रभारी लहरी सिंह ने कहा कि कांग्रेस मोदी और अडाणी की दोस्ती से देश की जनता को जो नुकसान हुआ है उसका सच सबके सामने लाना चाहती है। संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। संवैधानिक संस्थाएं चुप्पी साधे हुए हैं। मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस को सरकारी एजेंसियों पर विश्वास नहीं है, इसलिए अडाणी ने जो देश की जनता का लाखों करोड़ो रुपया हजम कर लिया है, उसकी जांच के लिए जेपीसी गठित होनी चाहिए।

Dharna demonstration outside LIC office
Dharna demonstration outside LIC office

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम वर्ग विशेष रूप से चिंतित है। केंद्र की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। एक विदेशी कंपनी ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया है तो अब इस मामले में केंद्र सरकार अडानी समूह पर कोई कार्रवाई किए बिना उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार पिछले आठ साल से केवल अपने मित्र उद्योगपतियों को सारे नियम कायदों को किनारे रखकर लगातार फायदा पहुंचाया है।

अडाणी मामला गंभीर मुद्दा है: कुलदीप शर्मा

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हैं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि अडाणी मामला गंभीर मुद्दा है इस विषय पर लोकसभा में चर्चा करने के लिए समय नहीं दिया जाता, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एकजुट होकर इस पूरे मामले को आम जनता तक पहुंचाने का काम शुरू किया है। इसमें कांग्रेस पार्टी काफी हद तक कामयाब भी हुई है और इसका असर आने वाले चुनाव के दौरान साफ तौर पर दिखाई देगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के करनाल प्रभारी लहरी सिंह, जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह, रघुबीर संधू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ललित बुटाना राजेंद्र बल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हकेवि समकुलपति प्रो. सुषमा यादव को मिला महिला सशक्तिकरण सम्मान

यह भी पढ़ें : प्रत्येक कामयाब पुरुष के पीछे एक महिला का होता है हाथ – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यह भी पढ़ें :Chocolate Brownies: बच्चो के लिए बनाए चौकलेट ब्राउनी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE