इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी मंगल-शुक्र की कृपा!
Dhanshakti Rajyog, (आज समाज), नई दिल्ली: साल 2026 में फरवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल ग्रह का प्रवेश कुंभ राशि में होगा। इस समय पहले से ही शुक्र और बुध कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मंगल और शुक्र की युति से दुर्लभ धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और भूमि का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के प्रतीक हैं। इन दोनों ग्रहों का एक साथ आना आर्थिक उन्नति और करियर में तरक्की के संकेत देता है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह योग सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है।
इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार!
- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है।
- वृश्चिक राशि, चूंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
- मकर राशि वालों के लिए धनशक्ति राजयोग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा, जिससे व्यापारिक सौदे फाइनल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की प्रबल संभावना है।
- कुंभ राशि, यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव आप पर ही दिखेगा। आपके मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनके सहयोग से धन लाभ होगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय सबसे उत्तम है।
ये भी पढ़ें: इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों को हमेशा मिलता है भाग्य का साथ, रहता है शनि का आशीर्वाद!


