- इंदिरा गांधी ने अपने अलावा किसी को आगे बढऩे नही दिया : रेखा गुप्ता
- दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि : रेखा गुप्ता
आज समाज नेटवर्क, जींद:
Development Works: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी पार्टी की अध्यक्ष रही, देश की प्रधान मंत्री रही, परंतु कभी अपने अलावा किसी को आगे बढऩे नही दिया। आज साधारण व्यक्ति भी बड़े सपने देख सकता है। काम कर सकता है। उसे पूरा मौका भाजपा नेतृत्व देता है।
राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी बता रहे थे कि वो कंप्यूटर आप्रेटर का काम करते थे। एक साधारण से परिवार के बेटी जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नही थी। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन है। यह भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।
जन्मदिन पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शनिवार को जुलाना में अपने जन्मदिन पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वो 1994-95 में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ा तो पूरे नंदगढ़ गांव में रूक्का मच गया कि जयभगवान की छौरी इलेक्शन में उठ रही है। यह कौन से इलेक्शन हैं, कॉलेज के। उनकी मां बहुत नाराज थी। पिता जी व ताऊ जी बोले की ठीक है, लडऩा चाहिए अगर पार्टी बोल रही है तो। मां कहती थी कि बिगाडोगे तुम लड़की को। देख लेना जूते घिस जाएंगे। ब्याह कौन करेगा लड़की से।
समाज व परिवार का भरपूर साथ
आपको नही पता कि कितनी डांट खा कर आगे बढ़ी हूं। पहला चुनाव, दूसरा चुनाव। डांटने के बाद फिर मां कहती भी थी कि रोटी खाले, कपड़े भी पे्रस कर देती थी। ऐसे ही लड़ते-लड़ते दो विश्वविद्यालय के चुनाव, तीन विधानसभा के चुनाव लड़े। उन्होंने आठ चुनाव लड़े और उन्हें खुशी है कि उन्हें समाज का, परिवार का भरपूर साथ मिला। जहां भी वो जाती थी, उससे पहले फोन आ जाते थे। हरियाणा का एक-एक व्यक्ति ने उनके हर चुनाव में उनका सहयोग किया।
हर बेटी का सपना Development Works
आज देश की हर बेटी यह सपना देख सकती है कि मेरा भी भविष्य कुछ ऐसा हो सकता है जब वो देश चलाने में अपनी भूमिका अदा करें, निर्णय में सहभागिता करें, यह केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। किसी और पार्टी के इतिहास में यह संभव नही था।
मनीराम की पौती सीएम बन गई
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज तो गांव में हो रहा होगा कि मनीराम की पौती सीएम बन गई। अनेकों बार उनका जुलाना आना हुआ लेकिन वो नंदगढ़ कम जाना हुआ। आज जब तीन माह पहले मुख्यमंत्री नायब ने कहा कि गांव आओ तो उन्होंने कहा कि वो अपने जन्मदिन वाले दिन गांव आएंगी तो तीन माह पहले ही नायब सैनी ने तय कर दिया था कि जन्मदिन वाले दिन गांव आना, हरियाणा प्रदेश आपका स्वागत करेगा। सारे कार्यक्रम सरकार की तरफ से होंगे। हम अपने आप गांव, को उस भूमि को इतनी सौगात देंगे कि आप सोच भी नही पाएंगी।
विकास कार्यों के मामले में धुआं सा उठा देंगे Development Works
इसके लिए वो हरियाणा सरकार, नायब सैनी और उनकी कैबिनेट को बधाई देते हैं। सीएम रेखा ने कहा कि सावन माह में परिवार के बीच आकर बेटियां बहुत खुश होती हैं। सुबह से जब से वो आई हैं तब से उन्हें उपहार ही उपहार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उनकी जिम्मेवारी लगाई है, उन्हें वो पूरा करेंगे। विकास कार्यों के मामले में भाई व बहन की जोड़ी धुआं सा उठा देंगे। पोल्यूशन वाला धुआं नही काम वाला धुआं ठा देंगे। दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि है। जितना कर लूं उतना कम है।
ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में