Chandigarh News : डेरा मुखी की सुरक्षा में सेंध की जांच हो : भंडारी

0
572
Chandigarh News : डेरा मुखी की सुरक्षा में सेंध की जांच हो : भंडारी
Chandigarh News : डेरा मुखी की सुरक्षा में सेंध की जांच हो : भंडारी

जेल में बिक्रम मजीठिया से मिलने गए थे डेरा मुखी, तरुण भंडारी ने की मामले की जांच की मांग

Chandigarh News (आज समाज), चंडीगढ़। गत दिवस राधा स्वामी सत्संग के डेरा मुखी नाभा जेल में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे। डेरामुखी को हाई सिक्योरिटी सुरक्षा मुहैया है। लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर उस समय बड़ी चूक हो गई जब जेल में जेल प्रशासन द्वारा कुछ मीडिया कर्मियों को उस स्थान तक पहुंचने दिया जहां पर उनके सुरक्षा कर्मियों को भी नहीं जाने दिया।

हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध या फिर आपात स्थिति नहीं बनी लेकिन इसपर कुछ सवाल जरूर उठे हैं। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी ने इस घटना की कड़े शब्दों निंदा करते हुए सवाल उठाया कि जिस जगह पर डेरा मुखी के सुरक्षा कर्मियों को नहीं पहुंचने दिया गया वहां पर मीडिया कर्मी कैसे पहुंच गए। उन्हेंने कहा के डेरा प्रमुख एक सम्मानीय एवं श्रद्धेय व्यक्ति है।

डेरा मुखी की सुरक्षा में बड़ी चूक

उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक है। कोई अराजक तत्व मीडिया कर्मियों में शामिल होकर डेरा प्रमुख को किसी प्रकार का नुकसान भी पहुंचा सकता था। भंडारी ने कहा कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच होनी चाहिए। जिससे यह पता चल सकें कि कहीं पुलिस या जेल के वाहनों के जरिए तो मीडिया कर्मियों को डेरा मुखी तक पहुंचाया गया। भंडारी ने कहा कि वह इस घटना की निंदा करते है और पंजाब सरकार एवं जेल प्रशासन से उम्मीद करते है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं हो।