कहा, दिल्ली नगर निगम की खामियों का परिणाम भुगत रही जनता

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने एक बार फिर से दिल्ली की भाजपा सरकार व दिल्ली नगर निगम पर यहां की जनता से हाउस टैक्स के नाम पर अनुचित कर लगाने का आरोप लगाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आंतरिक कमियों, हाउस टैक्स के साथ गलत तरीके से लगाए कूड़े के यूजर चार्ज और निगम पोर्टल की खामियों के कारण दिल्ली के गरीब लोगों सैंकड़ों प्रतिशत हाउस टैक्स ज्यादा भरना पड़ रहा है।

दिल्ली नगर निगम खुद स्वीकार कर रहा है कि पोर्टल में कमी के कारण हाउस टैक्स अदायगी की राशि ठीक नही है लेकिन परेशानी के डर से लोग अपना हाउस टैक्स भर रहे है। ट्रिपल इंजन की सरकार की नाकामी के कारण उदाहरण के लिए जिसका हाउस टैक्स 800 रुपये है उसको 3100 रुपये टैक्स भरना पड़ रहा है।

टैक्स कलेक्शन के पोर्टल पर सोफ्टवेयर की कमी

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की भारी कमी है कि टैक्स कलेक्शन के पोर्टल पर सोफ्टवेयर की कमी के कारण उपयुक्त टैक्स दर्शाया नहीं जा रहा है और लोगों को तय टैक्स से अधिक हाउस टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत के कारण हाउस टैक्स में लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपसी खींचतान के चलते दिल्ली के लोगों का नुकसान हो रहा है।

कूड़ा उठाने के लिए भी तय रेट से ज्यादा चार्ज

यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने के यूजर चार्ज शुरू करने के बाद दिल्ली के लोगों पर भाजपा और आप पार्टी ने अतिरिक्त बौझ डाला है। हाउस टैक्स के साथ कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज को मिलाकर दिल्लीवाले लगभग दुगना हाउस टैक्स भर रहे है जिसके तहत सम्पति के मालिक न्यूनतम 600 रुपये और अधिकतम 2400 रुपये वार्षिक अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इसके साथ व्यवसायिक सम्पतियों के मालिकों को न्यूनतम 6000 रुपये और अधिकतम 60,000 रुपये प्रति वर्ष देने पड़ रहे है।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज शाम हूटर से गूंज उठेगी दिल्ली

ये भी पढ़ें : Delhi CM News : दिल्ली में निर्बाध बिजली आपूर्ति हमारा लक्ष्य : सीएम