Delhi Heatwave Action Plan 2026 : 4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

0
59
Delhi Heatwave Action Plan 2026
Delhi Heatwave Action Plan 2026
  • दिल्ली सरकार का बड़ा अभियान 13 जिलों में बंटा 1.84 लाख लीटर पानी और 2.43 लाख ओआरएस पैकेट

Delhi Heatwave Action Plan 2026 | आज समाज नेटवर्क | नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव की चुनौती से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी 13 जिलों में व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट, कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित कर लोगों को पीने का पानी, ओआरएस, गमछे, कैप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 मई 2026 से संचालित मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से अब तक 4,70,089 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान 1,84,021 लीटर पेयजल वितरित किया गया है। साथ ही 2,43,945 ओआरएस पैकेट, 67,431 गमछे और 49,434 कैप लोगों को उपलब्ध कराई गई हैं।

मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला है। इसके अलावा पूर्वी जिले में 66,964, नई दिल्ली में 41,667, सेंट्रल नॉर्थ में 41,600, पश्चिम जिले में 39,875, दक्षिण जिले में 37,870, दक्षिण-पश्चिम जिले में 30,915, दक्षिण-पूर्व जिले में 26,695, मध्य जिले में 24,890, बाहरी उत्तर जिले में 21,900, पुरानी दिल्ली में 19,405, उत्तर-पश्चिम जिले में 18,385 तथा उत्तर जिले में 16,220 लोगों को राहत प्रदान की गई है।

विभिन्न जिलों में मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। नई दिल्ली जिले में सर्वाधिक 32,974.3 लीटर पीने का पानी वितरित किया गया है, जबकि सेंट्रल नॉर्थ जिले में सर्वाधिक 71,625 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में सर्वाधिक 7,860 गमछे और 5,240 कैप वितरित की गई हैं।

मेट्रो स्टेशन और बाजारों में कूलिंग जोन बनाए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों जैसे- नांगलोई, रोहिणी, पीरागढ़ी आदि, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में अस्थायी शेड स्थापित किए जा रहे हैं। जहां अस्थायी शेड स्थापित हो चुके हैं वहां लोगों को तत्काल राहत मिल रही है। मध्य जिले में इन शेडों के माध्यम से अब तक 5,475 लोगों को लाभ मिला है और 2,100 लीटर पानी और 375 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

पश्चिम जिले में 920 लोगों को लाभ मिला है तथा 340 लीटर पानी और 100 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। दक्षिण जिले में 900 लोगों को लाभान्वित करते हुए 350 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। उत्तर-पूर्व जिले में 120 लोगों को लाभ पहुंचाते हुए 300 लीटर पानी और 150 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

गर्मी में कोई भी नागरिक राहत से वंचित न रहे : सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ स्थानों पर कूलिंग जोन और अस्थायी शेड पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों पर स्थापना और विस्तार का कार्य प्रगति पर है। सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस का उपयोग करें और हीट वेव से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन करें। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि भीषण गर्मी के दौरान राजधानी का कोई भी नागरिक राहत और सहायता से वंचित न रहे।

Delhi News : दिल्ली सरकार का उद्देश्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना : सिरसा