कहा, दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए
Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली सरकार महिलाओं की हर समस्या को हल करने और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पांच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की समस्याओं को सीधे उनके पास पहुंचकर हल करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें सीएम ने कहा कि इस जनसुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रशासन राष्ट्रीय महिला आयोग का पूरा साथ देगा।
महिला आयोग ने शुरू किया है विशेष अभियान
दिल्ली में महिलाओं की समस्याओं को सीधे उनके पास पहुंचकर हल करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें सीएम ने कहा कि इस जनसुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रशासन राष्ट्रीय महिला आयोग का पूरा साथ देगा। जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय में शुरू हुए इस कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के साथ मिलकर उन्होंने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए तेजी से कदम उठाने का भरोसा दिलाया। अगले चार दिन तक लंबित मामलों को सुनकर तुरंत समाधान करने की कोशिश की जाएगी। आयोग की ओर से देशभर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
महिलाओं से संबंधित हरे मामले का हल होगा
विजया रहाटकर ने कहा कि अगर कोई महिला दिल्ली आकर आयोग में शिकायत दर्ज नहीं कर सकती, तो आयोग उसकी समस्या का हल लेकर उसके पास पहुंचेगा। दिल्ली के लंबित मामलों को खत्म कर महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग हर महिला को न्याय और सम्मानजनक जीवन मुहैया कराने के लिए सदैव तत्पर है। हमारा यह प्रयास होता है कि महिलाएं सम्मान से निडर होकर जीवन व्यतीत करें।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : विपक्ष मुस्लिम समुदाय में फैला रहा भ्रम : यादव