भाजपा विधायकों की ओर से सौंपी जाएंगी कोथली
पैतृक गांव में नंदगढ़ में मनाएंगी जन्मदिन
Jind News (आज समाज) जींद: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद में पहुंच चुकी है। रेखा गुप्ता जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव नंदगढ़ में अपना जन्मदिन मनाएंगी।वहीं कार्यक्रम शामिल होने के लिए सीएम नायब सैनी भी जुलाना पहुंच चुके है। जनसभा के लिए गांव के स्टेडियम में 6 एकड़ में रैली मंच तैयार किया गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए 4 एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जींद के 4 भाजपा विधायकों की ओर से रेखा गुप्ता को सावन की कोथली दी जाएगी।

रेखा गुप्ता को झुलाने के लिए झूला भी डाला गया है। इसी कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों को खाने में देसी घी का चूरमा और खीर परोसी जाएगी। परंपरागत पकवान गुलगुले और सुहाली भी तैयार किए गए हैं।

रेखा गुप्ता के पुस्तैनी घर को सजाया गया

गांव में उनके पुस्तैनी घर को भी पूरी तरह सजाया गया है। वहीं जनसभा के लिए गांव के स्टेडियम में छह एकड़ में रैली की तैयारी भी की गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए रैली स्थल पर चार एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जींद के चार भाजपा विधायकों की ओर से रेखा गुप्ता को सावन की कोथली दी जाएगी। रेखा गुप्ता को झुलाने के लिए झूला भी डाला गया है।

नंदगढ़ गांव में साल 1974 में हुआ रेखा गुप्ता का जन्म

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को नंदगढ़ गांव में ही हुआ था। उनके पिता जयभगवान बैंक आॅफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया। इसके बाद उनका परिवार दिल्ली चला गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई के बाद कुछ समय तक वकालत भी की।

नंदगढ़ से जुलाना शिफ्ट हुआ परिवार

रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 6 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना, अन्य जिलों में साफ रहेगा मौसम