• जींद जिले के सभी विधायक भाइयों ने स्नेह के तौर पर दी बहन रेखा गुप्ता को कोथली
  • बोले सीएम नायब सैनी : आप फलें, पूरे हरियाणा का आर्शीवाद आपके साथ है
  • सीएम रेखा गुप्ता ने जताया आभार, कहा : हमेशा याद रहेगा जन्मदिन

कुलदीप सिंह, जींद:

Delhi CM Celebrate Birthday in Nandgarh: गांव नंदगढ़ में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 49 साल बाद दिल्ली की सीएम बनने के बाद कदम रखा और अपना जन्मदिन मनाया। यहां विधायक व मंत्री भाइयों ने स्नेह के तौर पर कोथली भी दी। इसमें हरियाणा के सीएम व जिले के सभी विधायकों ने सावन माह में अपनी बहन का केक काट कर जन्मदिन मनाया।

हरियाणा की संस्कृति है कि बेटी को आर्शीवाद देकर भेजते हैं

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारे हरियाणा की संस्कृति है कि बेटी को आर्शीवाद देकर भेजते हैं, धन्यवाद नही करवाते हैं। आप फलें यह हरियाणा का आर्शीवाद आपके साथ है। वहीं मंच से रेखा गुप्ता ने कहा कि दोनों प्रदेशों में भाई बहन की जोड़ी विकास का धुआं उठाएगी।

मोदी ने तय किया भारत के अवसर वंशवाद से नही परीश्रम से तय होते हैं

अपने संबोधन में सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज सिख गुरू हरकिशन सिंह की आठवीं जयंती भी है। आज क्रांतिकारी नेता मंगल पांडे की भी जयंती है। आज बहुत ही पवित्र दिवस है। 23 जनवरी 2015 को हरियाणा की पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का नारा दिया था। उन्हें खुशी है कि मोदी के नेतृत्व में गति से काम हुआ है और बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में तेजी से चला है। नरेंद्र मोदी को वो धन्यवाद करते हैं कि नंदगढ़ में जन्मी रेखा को दिल्ली की सीएम बनाने का काम किया है।

नंदगढ़ गांव की महान धरा पर वो बहुत गर्व महसूस

वो नंदगढ़ गांव की महान धरा पर वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। आज प्रदेश में ट्रिप्पल इंजन की ताकत से विकास की गति तेज हुई है। सरकार यह नही देख रही है कि विधायक हमारा है या किसी और पार्टी का है। सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से 2014 से जुलाना विधानसभा में 20 हजार 433 करोड़ लागत के विकास कार्य जुलाना में करवाए हैं। जबकि 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने केवल 202 करोड़ के ही विकास कार्य करवाए थे। यह बीजेपी की विकासकारी नीतियों को दर्शाता है। जुलाना विधानसभा में 88 घोषणाएं की और 85 पर काम हो चुका है। जींद में भी 545 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।

हरियाणा की बेटियां देश को आगे ले जाने का काम कर रही

सीएम नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो विचार से जोड़ कर देश को नई दिशा दे सकती है। स्व. सुषमा स्वराज भी हरियाणा की बेटी थी और वो भी दिल्ली की सीएम थी। हरियाणा की बेटियों ने देश को आगे ले जाने का काम किया। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन यात्रा हमें यह बताती है कि भारत आज बदल रहा है। एक बेटी नंदगढ़ गांव से जन्म लेती है और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यहां न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि देश को संदेश देती है कि भारत के अवसर वंशवाद से नही परीश्रम से तय होते हैं। जो व्यक्ति मेहनत व परीश्रम कर सकते हैं वो बहुत ऊंचे तक जा सकता है। यह प्रधानमंत्री ने तय किया है।

दोनों प्रदेशों में भाई बहन की जोड़ी विकास का धुआं उठाएगी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हरियाणा के सीएम और जिले के विधायकों द्वारा उनका जन्मदिन मनाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला जन्मदिन है जो हमेशा यादगार के रूप में रहेगा। इसके अलावा जिस प्रकार उनके मायके में उनके विधायक, मंत्री भाइयों ने उनका तीज के त्यौहार पर कोथली देकर मान सम्मान किया है, वह उस पर गर्व महसूस कर रही हैं। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी की हमेशा विकास की सोच रही है। दोनों प्रदेशों में भाई व बहन की जोड़ी विकास का धुआं उठाने का काम करेगी।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा Delhi CM Celebrate Birthday in Nandgarh

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस दिन सीएम नायब सैनी ने यमुना के जल का आचमन किया दिल्ली के उस व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) ने अपशब्द बोले तो उस दिन से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई। जनता ने कहा कि जब तुम मां यमुना का सम्मान नही करते, जब तुम्हें अहसास नही कि तुम किस शब्दों का प्रयोग करते हो। प्रधानमंत्री को कहते हैं कि अगला जन्म लेना होगा तो दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया था कि अब नही। यह कह दिया था कि इस बार इस व्यक्ति को वहां पहुंचाया जाएगा जहां से ये आया था। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां उनका नही बल्कि उनके पिता, दादा का भी जन्म हुआ।

48 साल बाद वो नंदगढ़ की धरती पर आई

आज मुख्यमंत्री बन कर वो यहां आई हैं तो जो प्यार व आर्शीवाद उन्हें मिला है उसके लिए उनके पास शब्द नही हैं। 1974 में उनका जन्म हुआ। उनके दादा मनीराम जिंदल आढत का काम करते थे। जैसे हजारों लोग दिल्ली में सपना संजो कर जाते हैं, हमारे परिवार से दिल्ली शहर में उनके ताऊ रामरिषी की नौकरी एमसीडी स्कूल में मास्टर की लगी। फिर उनके पिता ने बैंकिंग की परीक्षा पास की और उनकी नौकरी एसबीआई में लगी। वो दो साल की हुई तो परिवार दिल्ली चले गए। उसके बाद से जुलाना तो कई बार आई लेकिन 48 साल बाद वो नंदगढ़ की धरती पर आई हैं। आज सीएम नायब सैनी ने एक के बाद एक दस योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास उनके हाथों से करवाया है।

जन्मभूमि के लिए भी अपना कर्तव्य निभा सकें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि वो ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वो अपनी कर्मभूमि के लिए काम आ सकें और अपनी जन्मभूमि के लिए भी अपना कर्तव्य निभा सकें। उन्हें याद है कि जब दिल्ली में चुनाव थे तो पूरा बीजेपी परिवार सहयोग करने के लिए वहां पहुंचता था। सीएम रेखा ने कहा कि यह बीजेपी पार्टी है, मोदी का नेतृत्व है जो नायब सैनी जैसे साधारण परिवार से मुख्यमंत्री बनने का मौका देते हैं। रेखा गुप्ता को बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि को सीएम बन जनता की सेवा करने का मौका देते हैं। इस मौके पर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार, जिला महामंत्री डा. पुष्पा तायल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

जुलाना क्षेत्र को मिला विकास का तोहफा Delhi CM Celebrate Birthday in Nandgarh

कुल 1680.49 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। नंदगढ़ गांव में लगभग आठ लाख रुपये की लागत से बनाई गई ई लाईब्रेरी, 10 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी इंडोर जिम तथा साढ़े 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया जा रहा उपस्वास्थ्य केंद्र तथा सिंचाई विभाग द्वारा सुंदर सब ब्रांच पर लगभग दो करोड़ 35 लाख रुपये से बनाए गए पुल, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 90 लाख 56 हजार की लागत से राजगढ़ से झमोला गांव तक बनने वाली सड़क तथा गांव खरेंटी से झमोला रोड का उद्घाटन किया। इन परियोजना पर एक करोड़ 77 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा निडाना गांव में लगभग पांच करोड़ 32 लाख रुपये तथा किनाना गांव में पांच करोड़ 73 लाख रुपये से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशीला रखी है।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में