कहा, लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर नियमों को बदला जाएगा

Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में जल्द ही एनसीटी दिल्ली (संशोधन) अधिनियम, 2021 के अनुसार बदलाव किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही विधान भाषा को सरल बनाने और लैंगिक-निरपेक्ष शब्दों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि विधानसभा की कार्यप्रणाली अधिक समावेशी, स्पष्ट और समानता आधारित बन सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा नियमावली के नियम 280 की समीक्षा की जाएगी और उसमें संशोधन कर उसे लोकसभा और राज्यसभा की प्रक्रिया के अनुरूप बनाया जाएगा।

उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए रिपोर्ट कार्ड हो रहा तैयार

आठवीं विधानसभा अपने 100वें कार्य दिवस (4 जून 2025) के निकट पहुंच रही है। इस अल्प अवधि में कई ऐतिहासिक निर्णय और सुधार किए गए हैं। इन उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए एक विशेष रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें विधानसभा के पहले 100 दिनों की प्रमुख उपलब्धियाँ, निर्णय और सुधारों का विवरण होगा। यह प्रकाशन पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधारवादी शासन के प्रति विधानसभा की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।

दिल्ली विधानसभा के हो चुके दो सत्र

अब तक दो पूर्ण सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि पहले हर साल केवल एक सत्र होता था। कुल 12 बैठकें हुईं, जिनमें 46 घंटे 16 मिनट तक कार्य हुआकृजो पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक रहा है जिसमें कई बार कार्यवाही शाम 7 बजे तक चली। अब सदन को अवसान किया जा रहा है, न कि अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जो अधिक नियोजित और जवाबदेह विधान कार्य प्रणाली की ओर संकेत करता है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और ट्रांसजेंडर व दिव्यांग व्यक्तियों के हितों की रक्षा हेतु दो नई समितियाँ गठित की गई हैं। इन समितियों के ढाँचे और कार्यप्रणाली को नियम समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहाँ लोकसभा और राज्यसभा की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का अध्ययन कर उन्हें अपनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में आज भी तूफान और बारिश का अलर्ट