अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत की, हरियाणा पवेलियन किया अवलोकन
Rajnath Singh Visti Kurukshetra, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कुरुक्षेत्र पहुंच चुके है। आज से महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम का आगाज होकर 1 दिसंबर को समापन होगा। आज सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मसरोवर पर पूजा की। इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरूआत की।

फिर उन्होंने हरियाणा पवेलियन का अवलोकन किया। इसके बाद रक्षामंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सांसद नवीन जिंदल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व अनिल विज मौजूद रहे।

गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली, हरियाणवी पगड़ी बांधी

राजनाथ सिंह ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में चल रहे गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। हरियाणा पवेलियन के उद्घाटन के समय यहां उनको हरियाणा की शान हरियाणवी पगड़ी बांधी गई।

मध्य प्रदेश पवेलियन और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा पेवेलियन के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मध्य प्रदेश पवेलियन और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नाटिका करेंगी प्रस्तुत

आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रर्मों का शुभारंभ होगा। एक दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों हर दिन बॉलीवुड, सूफी और टीवी कलाकार अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुति देंगे। आज पहले ही दिन शाम को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (60) अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी।

वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं को जीवंत करने की कोशिश करेंगी। वे श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नृत्य नाटिका से प्रस्तुत करेंगी। इस प्रस्तुति को गीता ग्रुप आॅफ आर्ट्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि हैं।

कल पीएम मोदी आएंगे कुरुक्षेत्र

कल 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा संगत के पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: देश के 53वें सीजेआई बनें हरियाणा के जस्टिस सूर्यकांत