सोना 400 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी 1500 रुपए प्रति किलो हुई सस्ती
Gold-Silver Price Today (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के मूल्य में गिरावट का दौर जारी है। एक तरफ जहां सोना एक बार फिर अपना आॅलटाइम हाई लगाकर लगातार नीचे लुढ़क रहा है वहीं चांदी में भी गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और दाम में तेजी के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दिखाई दी।
वहीं स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण बुधवार को भी गिरावट का यह दौर लगातार जारी रहा। इसी के चलते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 400 रुपए घटकर 1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सरार्फा संघ ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपए गिरकर 1,12,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। मंगलवार को यह सफेद धातु 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर मामूली बढ़त के साथ 3,326.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
यह रहा कीमतों में गिरावट का कारण
बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि अमेरिकी डॉलर मामूली बढ़त के साथ एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम में गिरावट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के सकारात्मक परिणामों के बाद आई। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटनाक्रम से चल रहे संघर्ष के संभावित समाधान की उम्मीद जगी है, जो हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण प्रतीत होता है।
मंगलवार को इतनी थी कीमत
मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 500 रुपए गिरकर 1,00,420रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 450 रुपए गिरकर 1,00,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,000 रुपए घटकर 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं।