Attack on Farooq Abdullah : जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला

0
186
Attack on Farooq Abdullah : जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला
Attack on Farooq Abdullah : जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला

शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे अब्दुल्ला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Attack on Farooq Abdullah (आज समाज), जम्मू : नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उनपर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि गनीमत यह रही की पूर्व सीएम इस हमले में बाल-बाल बच गए। कोई भी गोली उन्हें नहीं लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सीएम पर हुए इस हमले से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि मामले की तय तक पहुंचा जा सके।

जम्मू के ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला

फारूख अब्दुल्ला पर हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। दोनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार समारोह में शिरकत करने के बाद जैसे ही दोनों नेता बाहर निकल अपनी गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे थे तभी वहां मौजूद आरोपी ने गोलियां चला दीं।

अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद दोनों नेताओं के मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। हमलापर की पहचान पुरानी मंडी निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। आरोपी कमल सिंह के पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बताया

आरोपी कमल सिंह ने पुलिस हिरासत में कहा कि वह 20 साल से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। उसने यह भी कहा कि उसे आज (बुधवार) को मौका मिला। पुलिस और खुफिया एजेंसियां कमल सिंह जम्वाल से कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। डिप्टी सीएम ने इसे सुरक्षा में चूक बताया। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि खुदा का शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं।