परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के महेन्द्रा पार्क इलाके में युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का परिवार जहांगीरपुरी में रहता है और महेंद्रा पार्क एरिया में एक युवती से वह प्यार करता था। युवक का शव उसी युवती के घर पंखे से लटका हुआ मिला है। युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता ने यह बयान दिया

राहुल के पिता सतपाल ने बताया कि राहुल ए ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक 20 साल की लड़की से प्यार करता था। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए परिवार भी राजी था। पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले लड़की का मामा उसके घर आकर राहुल की पिटाई कर दी थी। मामा ने भांजी से मिलने पर उसे बुरे परिणाम की धमकी दी।

वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की की मां से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि राहुल उसकी बेटी को परेशान करता था। इस संबंध में युवक के खिलाफ जहांगीरपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घटना के समय वह मां के घर गई थी। वहां से वापस आने पर उसने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर कमरे में राहुल पंखे से चुन्नी से लटका मिला। उसने तुरंत राहुल के घर जाकर उसके पिता सतपाल को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर दंपति को सबक सिखाने के लिए हथौड़े से किया हमला

दिल्ली में एक बार फिर से ऐसा हैवानियत का मामला सामने आया है जिसने हर सुनने वाले व्यक्ति के रोंगटे खड़े कर दिए। दरअसल यह वारदात मूल रूप से झांसी, यूपी के रहने वाले दपंति से हुई जोकि इन दिनों दिल्ली में कटवारिया सराय में रह रहे हैं। यहां पर आरोपी अखिलेश ने दंपति को सबक सिखाने के लिए भारी हथौड़े से उनपर हमला कर दिया।

आरोपी ने जैसे ही पति पर हथौड़े से वार किया तो उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने महिला पर वार किया। इस हमले में महिला भी खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं बल्कि उसने गंभीर रूप से घायल महिला के साथ रेप किया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी परिवार पकड़ा