DA Hike Update : साल 2025 की दूसरी छमाही चल रही है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होने वाला है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सरकार इतनी बढ़ोतरी करती है, तो यह एक अच्छी खबर साबित होगी।

पिछली बार केंद्र सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई थी। लेकिन इस बार एक अच्छा तोहफा मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि सरकार अक्टूबर में दिवाली से पहले यह घोषणा कर देगी।

हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक DA बढ़ोतरी की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स दिवाली से पहले होने का दावा कर रही हैं। वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका हिसाब लेख में सभी जान सकते हैं।

कर्मचारियों को 55 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा

केंद्र सरकार DA में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके बाद DA बढ़कर 5 प्रतिशत हो जाएगा। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 55 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। एक करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने वाला है। इसकी दरें 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएँगी। इससे पहले, बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होती थीं। सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती रही है।

सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

4 फीसदी डीए बढ़ने के बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 40,000 रुपये है, तो हर महीने 1600 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो सैलरी में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई रकम महंगाई के दौर में बूस्टर डोज की तरह साबित होगी।

आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा?

सबकी निगाहें आठवें वेतन आयोग पर टिकी हैं। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में सवाल है कि इसे कब लागू किया जाएगा। वैसे, अभी तक इसके क्रियान्वयन की कोई सीमा तय नहीं की गई है। सरकार अभी तक इसके लिए कोई समिति भी नहीं बना पाई है।

यह भी पढ़े : Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये