UP News: कन्नौज में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, अवैध संबंध का था शक

0
62

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी अपने बेटे और बेटी को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है।

अवैध संबंध का था शक

घटना गुरुवार सुबह छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में घटी। जानकारी के मुताबिक, पत्नी के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसे कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से महिला के जले हुए कंकाल के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में की है। छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुखबीर को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से संबंध है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा, जिसके बाद उसका संदेह और गहरा गया। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

कुर्सी से बांधकर आग लगा दी

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कुर्सी से बांध दिया और उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। घर से आग की लपटें उठती देख और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

बेटे-बेटी को लेकर भागा

पुलिस के मुताबिक, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। गांव वालों ने बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू, दंपति के दो बच्चों, सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी को लेकर मौके से भाग गया था।

साल 2015 में किया था प्रेम विवाह

बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुखबीर और सोनम ने 2015 में प्रेम विवाह किया था। वह हिसार में मजदूरी करता था और घटना से महज दो दिन पहले ही घर लौटा था।

  • TAGS
  • [post_tags]