पंचकूला में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद

0
45
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस और कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. सेक्टर-3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे सड़क पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी.
crpf camp shooting assam nagaon 2026, crpf asi shoots colleagues dead in assam, nagaon crpf camp fratricide incident details, two crpf jawans killed in assam firing, crpf personnel suicide after shooting in nagaon, assam nagaon crpf camp clash and firing, crpf camp me goliandazi assam, nagaon crpf firing news, assam crpf jawan maut news, crpf asi suicide nagaon
पंचकूला में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली

नई दिल्ली. देश की राजधानी से सटे राज्य हरियाणा से पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 10 बजे हुई और अगले आधे घंटे तक चली. पंचकूला में यह घटना हुई जिसमें अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना सेक्टर-3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे सड़क पर हुई.

पंचकूला में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई की. शूटिंग में शामिल दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारी गई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है. दोनों पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आपको बता दें इस पुलिस की इस कार्रवाई को डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया था. घटनास्थल से दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.

रात करीब 9:40 से 10:25 बजे तक चला ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में कार्रवाई कर रही थी. यह घटना रात करीब 9:40 बजे से 10:25 बजे के बीच की बताई जा रही है. इसी दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे सेक्टर-3 की सड़क पर मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों का सामना पुलिस टीम से हो गया. आरोप है कि इस दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. क्रॉस फायरिंग के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी. जिसके पुलिस ने उनको पकड़ने में कामयाबी हासिल की. घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई.

दो अवैध हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद हुए हैं. इस मामले में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

  • TAGS
  • No tags found for this post.