मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिन्दू मुस्लिम भाई चारे को बिगाड़ने वाला मामला सामने आया है. मंदिर के एक बुजुर्ग पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद आस पास में माहौल थोड़ा गरम हो गया है. पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है. दो बाइक सवार ने उनको आवाज देकर बुलाया और फिर गोली मार दी.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 81 साल के देवानंद स्वामी के रूप में हुई है. यह मामला मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों आए और उनने आवाज देकर बुलाया. करीब जाते ही गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल तो इस हत्या के पीछे की वजह क्या है यो साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
DIG, SSP समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. DIG, SSP और SP देहात ने मौके का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बुजुर्ग पुजारी की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है. जिससे फरार आरोपियों तक पहुंचा जा सके. वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और हमलावरों की पहचान से जुड़े संभावित सुरागों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. इस वारदात से इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.


