मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा, आमजन से जुड़ी समस्याओं का तुरंत हल किया जाए
Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनका व उनकी सरकार का मकसद लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है जो भविष्य में भी जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके सामने जो भी जनता से जुड़ी समस्या आती है उसे तुरंत हल किया जाए। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ जन शिकायतों पर समीक्षा बैठक की।
पिछली सरकार के समय जन शिकायत प्रणाली असफल रही
बैठक के बाद सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जन शिकायत प्रणाली बहुत असफल रही, लोगों की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती थीं और समाधान भी नहीं होता था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और इसकी जन शिकायत प्रणाली बहुत अपडेट होनी चाहिए। एक आम आदमी की शिकायत का समाधान तुरंत होना चाहिए, उसके पास हर वह साधन होना चाहिए जिसके जरिए वह अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके।
पिछली सरकार के कार्यकाल में जन शिकायत प्रणाली बहुत असफल रही, लोगों की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती थीं और समाधान भी नहीं होता था। लेकिन हमारी सरकार एक अपडेटेड इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण प्रणाली बनाने पर काम कर रही है ताकि लोगों की आवाज तुरंत सरकार तक पहुंचे और उसका तुरंत समाधान हो। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है, किसी भी विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली के नामी प्राइवेट स्कूल ने छात्रों से की शर्मनाक हरकत